
Mumbai’s Chembur Fire Accident: मुंबई के चेंबूर इलाके में भीषण आग लगने की खबर है। चेंबूर की सिद्धार्थ कॉलोनी में बनी डुरान में आग लग गई और फैलती चली गई। इस हादसे में पांच लोगों की जलकर मौत हो गई है। रविवार 6 अक्टूबर की सुबह 5.20 बजे मुंबई पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को आग लगने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि आग एक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान में लगी और फैलती गई। इमारत की एक मंजिल के नीचे एक स्टोर था और ऊपर परिवार रहता था।
एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत
इस हादसे में जान गंवाने वालों के नाम सामने आ गए हैं। हादसे में पति-पत्नी, दो बच्चों और एक रिश्तेदार की जान चली गई। मृतकों में 30 वर्षीय प्रेम गुप्ता, 30 वर्षीय मंजू प्रेम गुप्ता, 39 वर्षीय अनीता गुप्ता, 10 वर्षीय मासूम नरेंद्र गुप्ता और 7 वर्षीय बच्ची पेरिस गुप्ता शामिल हैं।