मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश मे अब हर वर्ष सभी स्कूल और कॉलेजों में मनाया जाएगा गुरूपूर्णिमा का महापर्व

गुरुजनों के सम्मान के लिए अब प्रदेश में हर वर्ष सभी स्कूल और कॉलेजों में गुरूपूर्णिमा का महापर्व मनाया जाएगा। यह जानकारी आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में गुरू पूर्णिमा के कार्यक्रम में दी।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरुजनों का स्थान सर्वोच्च है। गुरू शिक्षा के साथ ही ज्ञान का प्रसार भी करते हैं। गुरुजनों का सम्मान भारतीय परंपरा और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
कार्यक्रम में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय सहित अन्य विश्वविद्यालयों के पूर्व कुलगुरूओं एवं शिक्षक गणों का सम्मान भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंच से उतरकर गुरुजनों के बीच भी पहुंचे। उन्होंने सभागृह में मौजूद पूर्व कुलगुरूओं एवं शिक्षकों का पुष्प वर्षा कर सम्मान किया।