बिजनेस

अब घर बनाना होगा आसान,अचानक सस्ता हुआ सरिया और सीमेंट का दाम,जाने ताज़ा कीमत

सरिया की कीमतें 5 साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई हैं। अब घर बनाने या निर्माण कार्य शुरू करने का सही समय है, क्योंकि सीमेंट भी स्थिर रेट पर मिल रहा है।

सरिया की कीमतों में लगातार गिरावट आने से बाजार में हलचल तेज हो गई है। ग्राहक अब मौका देखकर जमकर खरीदारी कर रहे हैं। निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले सरिया की मांग में अचानक उछाल देखा जा रहा है, खासकर उन लोगों के बीच जो निकट भविष्य में अपनी प्रॉपर्टी पर निर्माण की योजना बना रहे हैं।

सरिया की कीमतों में आई भारी गिरावट

बीते कुछ दिनों में सरिया की कीमतें हर दिन ₹500 से ₹600 तक घटते हुए अब ₹53,000 से ₹54,000 प्रति टन के आसपास पहुंच गई हैं। जनवरी से मार्च तक जहां इसकी कीमत ₹57,000 से ₹59,000 प्रति टन थी, वहीं अब मानसून की आहट के चलते इसमें तेज गिरावट आई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट मौसमी प्रभाव के कारण हो रही है, और बारिश के बाद जब निर्माण कार्य तेज होंगे, तब इसकी मांग और भी अधिक बढ़ सकती है।

टेक्निकल रेट्स पर एक नजर

10 MM और 25 MM सरिया की कीमत टैक्स सहित लगभग ₹52,000 प्रति टन तक पहुंच चुकी है।

8 MM से 32 MM सरिया की कीमत जीएसटी जोड़ने के बाद लगभग ₹53,000 प्रति टन हो जाती है।

2022 के मार्च में सरिया ₹80,000 प्रति टन के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर था, जो कि अब 5 सालों में पहली बार ₹53,000 से ₹55,000 के बीच आ गया है।

सीमेंट के ताजा रेट्स (50 किलोग्राम बैग पर आधारित)

एसीसी सीमेंट: ₹380

अंबुजा सीमेंट: ₹390

अल्ट्राटेक सीमेंट: ₹400

श्री सीमेंट: ₹340

जेके लक्ष्मी सीमेंट: ₹340

> नोट: सीमेंट के दाम राज्य और शहर के अनुसार थोड़े-बहुत अलग हो सकते हैं।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button