5 फरवरी को मोहन सरकार 7,900 प्रतिभाशाली बच्चों को ई-स्कूटी प्रदान करेगी
MP News: जापान दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जल्द ही मेधावी बच्चों को ई-स्कूटी दिए जाएंगे और आज सरकार ने इसकी तारीख भी घोषित कर दी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव तारीख की घोषणा करेंगे। कल 5 फरवरी को 12वीं की बोर्ड परीक्षा होगी। 5 फरवरी को 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शासकीय विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को ई-स्कूटी प्रदान करेंगे।
7,900 बच्चों को नि:शुल्क स्कूटी प्रदान करेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 फरवरी बुधवार को प्रात: 11 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में शासकीय स्कूलों के प्रतिभाशाली 7,900 बच्चों को नि:शुल्क ई-स्कूटी प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह एवं जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह भी उपस्थित रहेंगे।
प्रतिभा का सम्मान,
मेधावी विद्यार्थियों को उपहार…आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में हर वर्ग के सशक्तिकरण एवं उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।
इसी कड़ी में कल शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रदेश के शासकीय विद्यालयों के 7,900 उत्कृष्ट एवं प्रतिभाशाली… pic.twitter.com/sz06Z4jjoM
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 4, 2025
प्रदेश में संचालित शासकीय हायर सेकण्डरी विद्यालयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को नि:शुल्क ई-स्कूटी प्रदान करने की योजना स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। योजना में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शासकीय विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को ई-स्कूटी प्रदान की जाती है।
शैक्षणिक सत्र 2023-24 में शासकीय विद्यालय के किसी भी संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले करीब 7 हजार 900 विद्यार्थियों को नि:शुल्क ई-स्कूटी वितरित की जायेगी। कार्यक्रम का ईलेक्ट्रॉनिक चैनल के माध्यम सीधे प्रसारण की व्यवस्था भी की गई।
युवा वर्ग के सपनों में रंग भरने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्यरत है…
कल 5 फरवरी को हम अपने सभी पात्र मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान करेंगे। हमारे बच्चे अपने जीवन के सभी लक्ष्यों को प्राप्त करें, यही शुभकामनाएं हैं। pic.twitter.com/VtJPjnKVs2
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 4, 2025