मध्यप्रदेश

रक्षाबंधन पर भगवान महाकाल को लगाया जाएगा सवा लाख लड्डुओं का भोग

उज्जैन में भगवान महाकाल के ज्योतिर्लिंग मंदिर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। 19 अगस्त को महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। साथ ही पुजारी परिवार की महिलाएं ही भगवान महाकाल को राखी बांधेंगी। श्रावण मास के आखिरी सोमवार रक्षाबंधन के दिन शाम 4 बजे भगवान महाकाल की सवारी भी निकलेगी।

पूजन की परम्परा में श्रावण मास में पुजारी परिवार द्वारा भगवान महाकाल की भस्म आरती में भगवान महाकालेश्वर को सोने और चांदी के आभूषणों से सजाया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन रविवार-सोमवार की रात 2.30 बजे भस्म आरती के साथ पर्व मनाया जाएगा। पुजारी भगवान महाकाल का पंचामृत और फलों के रस से अभिषेक करेंगे। महाकाल के दिव्य शृंगार के बाद पुजारी परिवार की महिलाएं भगवान महाकाल को राखी बांधेंगी। श्रावणी पूर्णिमा पर सवा लाख लड्डुओं के महाभोग का विशेष महत्व है।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button