मध्यप्रदेश

इस दिन राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करेंगे सीएम

PM नरेन्द्र मोदी के आहृवान पर सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा सुभाष नगर खेल मैदान भोपाल से ‘‘हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत खेल और युवा कल्याण विभाग सोमवार को राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। इस भव्य तिरंगा यात्रा में करीब 5000 खिलाड़ी और स्कूली बच्चे हिस्सा लेंगे। जो सुबह 9 बजे सुभाष चंद्र बोस मैदान से शुरू होकर सुभाष नगर, अशोक विहार, परिहार चौराहा होते हुए नेहरू चौराहा (न्यू अशोक गार्डन) पर समाप्त होगी। कार्यक्रम में पुलिस बैंड, साइकिल ग्रुप और स्केटर्स भी हिस्सा लेंगे।

“हर घर तिरंगा अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में, भोपाल के स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों को तिरंगा यात्रा शुरू करने से पहले सम्मानित किया जाएगा।” देशभक्ति की भावना से सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रदेश के सभी खेल अधिकारियों से चर्चा करते हुए ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को प्रदेश के सभी 313 ब्लॉकों तक बढ़ाने के निर्देश दिए। यह अभियान 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक जारी रहेगा।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button