Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट, जाने आज के लेटेस्ट रेट!

Petrol-Diesel Price Update: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल पर इसका असर नहीं दिख रहा है। 13 फरवरी के पेट्रोल और डीजल की कीमतें वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई हैं। 13 फरवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें जस की तस हैं और इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन यहां आप अपने शहर में तेल की कीमत के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आखिरी बार इस दिन बदली गईं थी कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान बनी हुई हैं और एक बार फिर इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार बदलाव मार्च 2024 में किया गया था। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार 14 मार्च 2024 को 2 रुपये प्रति लीटर का बदलाव किया गया था।
जानें महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
शहर | पेट्रोल की कीमत | डीजल की कीमत |
दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
मुंबई | 103.44 | 89.97 |
चेन्नई | 100.85 | 92.44 |
कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
बेंगलुरु | 102.86 | 88.94 |
लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
पटना | 105.18 | 92.04 |
चंडीगढ़ | 94.24 | 82.40 |
गुरुग्राम | 95.19 | 88.05 |
नोएडा | 94.87 | 88.01 |
घर बैठे जाने आज के ताज़ा रेट
आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसानी से जान सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको तेल विपणन कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आप आरएसपी और शहर कोड के साथ 9224992249 नंबर पर एसएमएस भेज सकते हैं। अगर आप बीपीसीएल के ग्राहक हैं तो आप आरएसपी के साथ 9223112222 नंबर पर एसएमएस भेज सकते हैं।
PM Kisan Yojana 19th Installment: किसानों को जल्द ही मिलेगी खुशखबरी, इस दिन जारी होगी अगली किस्त!