मध्यप्रदेश

MP के इस नदी में बहते हैं हीरे के टुकड़े, लोगों की चमकती है किस्मत

मध्य प्रदेश में एक ऐसी नदी है जो अपने साथ हीरे लेकर आती है। यहां सुबह से शाम तक लोग हीरे ढूंढते हैं। केवल भाग्यशाली लोगों को ही यह बहुमूल्य धातु मिलती है, बाकी लोग खाली हाथ घर जाते हैं। पन्ना जिला अपनी पहाड़ियों, झीलों और खूबसूरत जंगलों के साथ-साथ यह इलाका हीरे के खनन के लिए पूरे देश में मशहूर है। ऐसा कहा जाता है कि यहां की जमीन में हीरे उगते थे। हीरों की नगरी कहे जाने वाले पन्ना से रुन्झ नदी बहती है।

यह नदी पहाड़ी इलाकों से कीमती हीरे मैदानी इलाकों में लाती थी। आसपास के लोग हमेशा इन हीरों की तलाश में रहते हैं। स्थानीय लोग सुबह से ही हीरे की तलाश में जुट जाते हैं और जो बहुत भाग्यशाली होता है उसकी किस्मत चमकती है और हीरा उसे ही मिलता है। यहां करीब 2 साल पहले करीब 72 कैरेट वजन का हीरा मिला था। इसके बाद यहां लोगों की भीड़ बढ़ गई। उस समय लगभग 15 से 20 हजार लोग हीरे की तलाश में आने लगे। जिससे स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई की और लोगों का आना बंद हो गया।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button