मध्यप्रदेश

गर्भवती महिला ने बस के अंदर बच्ची को दिया जन्म, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ

मध्य प्रदेश के मुरैना में एक गर्भवती महिला ने बस के अंदर एक बच्ची को जन्म दिया। भिंड से अंबाह के गुंजबांधा आ रही एक महिला को मुरैना जिले की सीमा पर भजपुरा गांव के पास अचानक तेज प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद बस में साथ यात्रा कर रही महिलाओं ने सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया।

बताया जा रहा है कि महिला ने 18 साल बाद एक लड़की को जन्म दिया है। इस बीच, जब प्रसव पीड़ा तेज हो गई तो उसके साथ यात्रा कर रही एक महिला ने ड्राइवर से बस रोकने को कहा। इसके बाद बस में मौजूद महिला यात्रियों ने महिला को प्रसव कराने में मदद की।

प्रसव के बाद बस से पोरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां मां और बच्चे को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। यदि आवश्यक हुआ तो उसे उपचार के लिए मुरैना भेजा जा सकता है। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली तो वे भी अस्पताल आ गए। सफल प्रसव के बाद महिला और उसके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button