MP में इन्वेस्टर समिट तैयारी शुरू, सीएम की उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को मुंबई में आयोजित “Investment Opportunities in Madhya Pradesh” कार्यक्रम में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा की। उन्होंने उद्योग और उद्यमियों को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2025 और रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2025 के लिए आमंत्रित किया।
सीएम ने उद्योगपतियों को आमंत्रित किया
सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में निवेश लगातार बढ़ रहा है। जहां उद्योग, वाणिज्य और व्यवसाय की दृष्टि से निवेश के लिये अनुकूल वातावरण है। जिससे ऊर्जा, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, खनन जैसे सभी क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। आज हम यहां रोड शो करके उद्योगपतियों को उद्योग और वाणिज्य की नगरी मुंबई में आमंत्रित करते हैं। जिससे मध्य प्रदेश न केवल आर्थिक दृष्टि से सशक्त होगा, बल्कि रोजगार की दृष्टि से भी लाभ होगा।
मध्य प्रदेश की प्रगति देश की प्रगति
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को देश का हृदय माना जाता है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश के हृदय में हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सभी क्षेत्रों में जो लोग व्यापार करने आएंगे, उन्हें तो फायदा होगा ही, इससे मध्य प्रदेश का विकास भी होगा। हमारा प्रदेश समृद्ध हो, आपकी भी समृद्धि हो, यही भारत माता की समृद्धि है। देश ऐसी ही व्यवस्था का इंतजार कर रहा है।