Redmi Note 12R Pro 5G स्मार्टफोन 256GB स्टोरेज के साथ हुआ लॉन्च, देखें किमत

Redmi Note 12R Pro : Redmi ने अपना नया फोन Redmi Note 12R Pro 5G लॉन्च कर दिया है, फिलहाल Redmi Note 12R Pro 5G लॉन्च चीन में है। इस फोन के साथ अब Redmi Note 12 सीरीज में एक नए फोन की एंट्री हुई है। इस सीरीज से पहले Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 4G, Redmi Note 12 Pro 5G, Redmi Note 12 Pr+ 5G और Redmi Note 12 Turbo जैसे डिवाइस हैं। Redmi Note 12R Pro 5G स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। इसके अलावा फोन को 256GB Storage के साथ पेश किया गया है।
Redmi Note 12R Pro 5G Price
Redmi Note 12R Pro 5G को 12GB RAM और 256GB Storage वाले एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत CNY 1,999 यानी करीब 23,700 रुपये है। Redmi Note 12R Pro 5G ब्लैक, गोल्ड और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। इस फोन के भारतीय बाजार में लॉन्च होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
Redmi Note 12R Pro 5G Specification
Redmi Note 12R Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले ब्राइटनेस 1200 निट्स है। Redmi Note 12R Pro 5G में 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ 12GB LPDDR4X रैम और स्नैपड्रैगन 4Gen 1 प्रोसेसर मिलता है। इसमें Android 13 पर आधारित MIUI 14 मिलता है।
Redmi Note 12R Pro 5G Camera
Redmi Note 12R Pro 5G में 48-मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Redmi Note 12R Pro 5G Battery
Redmi के इस फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन के कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, डुअल-बैंड वाई-फाई, 4G वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, डुअल सिम, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, शामिल हैं। पानी प्रतिरोधी के लिए IP53 रेटिंग है। फोन का कुल वजन 188 ग्राम है।