
रीवा में जन्मे राम सीता लक्ष्मण श्री राम प्रतिष्ठा समारोह के दिन इन माता पिता के खुले भाग्य 22 जनवरी को 500 वर्षो के अंतराल के बाद राम आ गए है, प्रभु का स्वागत 140 करोड़ देशवासियों त्योहार मना के किया, इस दिन किया गया कार्य रामकाज के रूप में देखा जा रहा है। अकेले पूरे मध्य प्रदेश में 22 जनवरी को 600 बच्चो ने जन्म लिया, रीवा के संजय गांधी अस्पताल शाम 5 बजे तक कुल 23 बच्चों ने जन्म लिया, जिसमे ज्यादातर बच्चों के नाम राम लक्ष्मण सीता पर हुआ। इस दिन जन्मे बच्चों को राम अवतार
श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन एमपी में 600 बच्चों ने जन्म लिया। इस दिन जन्मे बच्चों को भगवान के अवतार और अंश के रूप में जोड़कर देखा जा रहा है ऐसा माना जा रहा है कि इस दिन भगवान प्रभु राम खुद अवतार लेकर आए हैं। माता-पिता का कहना है कि हम बहुत भाग्यशाली हैं जो इस दिन हमारे घर राम आए हैं। जन्मे बच्चों के नामकरण श्री राम लक्ष्मण और माता सीता के नाम पर किया गया है
Rewa संजय गांधी अस्पताल में जन्मे 23 बच्चे
रीवा जिले की संजय गांधी अस्पताल में शाम 5 बजे तक कुल 23 बच्चों ने जन्म लिया जिसमें 13 बच्चे और 10 बच्चियां शामिल है। जन्म लिए बच्चो में 18 नॉर्मल डिलीवरी हुई और 5 ऑपरेशन से हुए, रीवा में जन्म लिए बच्चों के नामकरण भगवान राम और लक्ष्मण और माता सीता पर किए गए परिजनों का कहना है कि इस दिन हमारे घर स्वयं भगवान ने अवतार लिया है हमारी खुशियां दोगुनी हो गई हैं, जिस समय को पूरा देश इंतजार कर रहा था उसी दिन हमारे घर बच्चे उन्हें जन्म लिया है यह बड़े ही भाग्य और खुशी की बात है।
https://prathamnyaynews.com/madhya-pradesh-news/37923/