Shahdol Road Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, 2 बच्चों की मौत और माता-पिता गंभीर रूप से घायल

Shahdol Road Accident: मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज गति से चलने वाले वाहनों के नियंत्रण खो देने के कारण प्रतिदिन यातायात दुर्घटनाएं होती हैं। यातायात दुर्घटनाओं में लोग असमय अपनी जान गँवा रहे हैं। ताजा मामला शहडोल जिले में हुआ, जहां सड़क दुर्घटना में दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई तथा उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।
दरअसल, घटना शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र के सेजहरी मोड़ के पास की है। तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार एक परिवार को कुचल दिया, जिससे दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई तथा माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक बेटी और एक बेटा शामिल हैं।
माता-पिता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृत और घायल बच्चों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजा गया तथा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।