क्राइम ख़बरबड़ी ख़बरमध्यप्रदेश

शर्मनाक करतूत ; 10 साल के बच्चे का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी सलाखों के पीछे

MP Crime News : मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दरिंदे की शर्मनाक करतूत सामने आई है, जहां एक आरोपी ने पहले 10 साल के बच्चे का अपहरण किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, मामला जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र का है जहां एक दरिंदे की शर्मनाक करतूत सामने आई है। वलीद कुरेशी नाम का यह शख्स अहमद नगर में कसाई की दुकान चलाता है। जहां एक 10 साल का लड़का हर दिन गुजरता है। वलीद ने इस लड़के को लालच देकर दुकान में बुलाया था और उसके साथ गलत काम करता था। बच्चा पिछले कुछ दिनों से इस हैवान की हरकतों का शिकार हो रहा था।

बीते शुक्रवार की दोपहर जब लड़का दुकान के पास से गुजर रहा था तो आरोपी वलीद ने उसे देखकर दुकान में बुला लिया। लेकिन जब लड़के ने विरोध किया तो वलीद उसे जबरन दुकान में खींच ले गया और लड़के का यौन शोषण किया। दरिंदे के चंगुल से छूटकर बालक घर आया और पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई। जिसके बाद लड़के के माता-पिता उसके साथ गोहलपुर थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई।

हालांकि पुलिस ने मासूम से दरिंदगी करने वाले वलीद कुरेशी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कई धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से वलीद को जेल भेज दिया गया है।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button