Sidhi urin matter: सीधी पेशाब कांड मामले में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की के साथ कांग्रेस का गांधी चौक में शुरू हुआ धरना प्रदर्शन भारी पुलिस बल तैनात।
प्रथम न्याय न्यूज़ सीधी। जिले के बहुचर्चित पेशाब कांड मामले को लेकर पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी के दौरान सीधी जिले के गांधी चौराहे में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें भोपाल से आए प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह सहित हजारों की तादाद में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस धरना प्रदर्शन में बैठे हुए हैं।
कांग्रेस द्वारा आरोप लगाता गया है कि पहले घटना को अंजाम दिलवाए जाता है फिर उसके बाद लोगों को दिखाने के लिए आदिवासी वोट को साधने के लिए फूल माला पहनाकर आदिवासी हितकारी बताया जाता है जबकि वास्तविकता में भाजपा सरकार आदिवासी विरोधी रही है। मध्य प्रदेश के भाजपा सरकार में आदिवासियों के साथ इस तरह की घटना आम बात हो गई है। वही व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए सीधी जिले का पूरा पुलिस बल तैनात है।