मध्यप्रदेश

Singrauli Breaking News: सिंगरौली नाले निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से 2 मजदूर दबे, 5 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन…

Singrauli Breaking News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नाले में दबे दो मजदूरों को बचा लिया गया है। जिसमें एक मजदूर सुरक्षित है जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, दूसरे मजदूर के परिजनों ने उसकी मौत की आशंका जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जबकि प्रशासन ने उन्हें गंभीर रूप से घायल बताया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, हादसा जिले के नावानगर थाना क्षेत्र के अमलोरी महुआ मोड़ पर देर शाम हुआ। निर्माणाधीन नाले की स्लैब हटाते समय दो मजदूर दब गए। जैसे ही जिला प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के पास जमा हो गए। दबे मजदूरों को बचाने के लिए प्रशासन ने 5 जेसीबी मशीनें लगाकर मिट्टी हटाने का काम शुरू किया और करीब 5 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों मजदूरों को बचा लिया गया।

प्रशासन के अनुसार, बचाए गए पहले श्रमिक रोहित वैश्य पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि दूसरे श्रमिक रामकेश पांडू को गंभीर रूप से घायल होने के बाद तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, दूसरे मजदूर के परिजनों का दावा है कि रामकेश पांडू की मौत हो चुकी है।

इस मामले में सिंगरौली कलेक्टर और एसपी ने किसी भी मजदूर की मौत की पुष्टि नहीं की है, उनका साफ कहना है कि मजदूर गंभीर रूप से घायल था। दोनों श्रमिकों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद ही पता चल सकेगा कि मजदूरों की हालत क्या है। बचाव कार्य में शामिल कुछ पुलिस अधिकारियों को भी मामूली चोटें आईं।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button