मध्यप्रदेश

अयोध्या के राम मंदिर तक पहुंचा मध्यप्रदेश का पत्थर, हीरे के बाद सोना भी निकालेंगे

MP News : मंडला का मार्बल रामलला के गर्भगृह में लगाया गया है। अब यह मंदिर के पूरे फ्लोर में लग रहा है। इसे मृदुकिशोर मार्बल खदान से निकाला गया है। खदान के सीएमडी किशोर काल्पीवार ने बताया कि खदान के यह मार्बल विशेष तरह का है, जो जियोटिक एंड रेयर मार्बल होता है। वे राजधानी में चल रहे माइनिंग कॉन्क्लेव में शामिल होने आए थे। उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव को इस मार्बल से बनीं भगवान रामचंद्र जी की चरण पादुका भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निश्चित ही यह गर्व का विषय है कि गोंडवाना अंचल के मंडला जिले में खनन से प्राप्त पत्थर का उपयोग अयोध्या में श्रीरामलला मंदिर के गर्भ गृह में लगाने का सौभाग्य मध्यप्रदेश को मिला। निश्चित ही यह पत्थर गुणवत्ता की दृष्टि से इस योग्य पाया गया कि उसे गर्भगृह में स्थान मिला। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को श्री अनुपम चतुर्वेदी और श्री किशोर ने इस पत्थर का नमूना भेंट किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निश्चित ही मध्यप्रदेश खनिजों के मामले में भी अद्वितीय है। भारत की वसुंधरा में मध्यप्रदेश हृदय प्रदेश होने के साथ रत्न-गर्भा भी है। पन्ना में हीरों का भंडार प्रदेश को अलग पहचान देता है। अब हीरों के साथ सोना भी प्रदेश की धरती से निकलेगा। अन्य खनिजों के खनन के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

मार्बल की खासियत

  • इस मार्बल की खासियत ये है कि इसकी चमक में कोई परिवर्तन नहीं होता है।
  • इसके साथ ही यह काफी हार्ड होता है, इससे इसके घिसने की भी संभावना न के बराबर होती है।
  • काल्पीवार ने बताया कि यह मार्बल सिर्फ मध्य प्रदेश में ही मिलता है।
  • सीएम ने कहा कि यह मेरे प्रदेश का सौभाग्य है कि यहां का पत्थर रामलला के मंदिर में लगाया गया।
  • मंदिर में इस मार्बल के अलावा भी तमाम पत्थर मंदिर में लगाने के लिए भेजे गए हैं।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button