मध्यप्रदेश

भारत बंद के नाम पर दंगा फसात करने वाले का घर पर प्रशासन का चला बुल्डोजर

Chhatarpur News : भारत बंद के नाम पर छतरपुर शहर में अराजकता फैलाने वालों पर अब प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना घेरने और पथराव करने वालों के खिलाफ गुरुवार की सुबह पूर्व सदर शहजाद हाजी के आलीशान मकान को बुल्डोजर चलाकर धवस्त कर दिया।

एसपी अगम जैन ने पूरे छतरपुर शहर को छावनी जैसा बना दिया है। हर गली-बाजार में पुलिस टीमें अलर्ट पर हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी छतरपुर घटना की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उपद्रवियों पर कार्रवाई होनी चाहिए और उनकी पहचान होनी चाहिए। इसके बाद छतरपुर पुलिस प्रशासन अपराधियों की पहचान में जुट गया। अब मकान को तोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

वहां सुबह करीब 11 बजे प्रशासन और पुलिस की टीम जेसीबी लेकर शहजाद के घर पहुंची और बुल्डोजर चलाना शुरू कर दिया। घर काफी बड़ा है और दो से तीन मंजिल का है। घर पर बुलडोज़र चलते देखने के लिए शहर भर से लोग आये। बवाल करने और पुलिस पर हमला करने वालों की पहचान की जा रही है। आरोपियों की पहचान होने पर उनके घरों पर भी बुलडोजर चलाया जा सकता है।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button