मध्यप्रदेश
डॉक्टर ने पेट से सर्जरी कर निकाला डेढ़ फीट की लौकी, इलाज जारी
मध्य प्रदेश खजुराहो में डॉक्टरों ने एक शख्स का ऑपरेशन कर उसके पेट से डेढ़ फुट लंबी लौकी निकाली है। क्योंकि शख्स को पेट दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद उसे छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका एक्स-रे किया तो पता चला की पेट में एक लंबी वस्तु दिखाई दी। जिसके ऑपरेशन के दौरान पेट से एक लौकी निकाली गई। जिसकी लंबाई करीब एक से डेढ़ फीट थी। इस लौकी में एक तना भी लगा हुआ था।
सर्जन डॉ. नंदा किशोर ने बताया कि इस लौकी की वजह से मरीज की आंत भी फट गई, जिसे बचाने के लिए उन्होंने ऑपरेशन किया। मरीज की हालत अब ठीक है, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। फिलहाल मरीज जिला अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लौकी मरीज के पेट में कैसे पहुंची।