मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सरल, सहज और आकर्षक व्यक्तित्व ने जापान के लोगों के दिलों बनाई जगह, देखे विडियो

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न सिर्फ देश और प्रदेश के लोगों का दिल जीता है, बल्कि अब उन्होंने जापान के लोगों के दिलों में भी जगह बना ली है। उनके सरल, सहज और आकर्षक व्यक्तित्व ने लोगों को कितना आकर्षित किया है, इसका एक उदाहरण जापान की राजधानी टोक्यो में देखने को मिला।
दरअसल, जापान दौरे के चौथे दिन यानी 31 जनवरी को जब सीएम डॉ. यादव इंपीरियल होटल से चेकआउट कर रहे थे, तो होटल के पूरे प्रबंधन-कर्मचारियों ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया। सीएम डॉ. यादव के जाने के मौके पर प्रबंधन और कर्मचारियों ने काफी देर तक तालियां बजाईं। यादों को संजोने के लिए लोगों ने सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाईं। सीएम डॉ. यादव का काफिला वहां से निकलने तक लोग होटल के मुख्य द्वार पर खड़े रहे। लोग जापानी अंदाज और भाषा में उन्हें विदाई दे रहे थे।
अद्भुत, अविस्मरणीय एवं आत्मीय क्षण…
आज ओसाका स्थित इंपीरियल होटल से प्रस्थान के दौरान होटल स्टाफ का स्नेह एवं आत्मीयता देख अभिभूत हूँ। यह अपनत्व भारत एवं जापान के समृद्ध संबंधों का पर्याय है।#InvestInMP #InvestMpInJapan pic.twitter.com/CcoHwO6tNI
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 31, 2025
मुख्यमंत्री की सादगी से कर्मचारी भावुक हो गए
इस मौके पर इंपीरियल होटल प्रबंधन ने कहा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जैसे सरल व्यक्तित्व वाले लोग यहां कभी-कभार ही ठहरने आते हैं। उनके साथ इतने दिन बिताने के बाद कभी ऐसा नहीं लगा कि हम किसी मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं। सीएम डॉ. यादव ने कभी हमें यह एहसास नहीं होने दिया कि वे वीआईपी हैं। वे हमेशा आम आदमी की तरह पेश आए। उन्होंने कभी वीआईपी होने का दिखावा नहीं किया। वे बातचीत करने और व्यवहार करने में बहुत सहज थे। हमने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई हैं। हम इन तस्वीरों को हमेशा अपने पास रखेंगे।
वरिष्ठ अधिकारियों और उद्योगपतियों के साथ करेंगे बैठक
गौरतलब है कि अपने भोपाल दौरे के चौथे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। वे गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट (जी2जी) और बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी) बैठकों में अधिकारियों और उद्योगपतियों से बात करेंगे। इस चर्चा के दौरान मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास और जापान के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर फोकस रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अधिकारियों और प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात कर प्रदेश में निवेश और तकनीक पर चर्चा करेंगे।