मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कलेक्टर की जनसुनवाई के दौरान एक महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डाला और उसे पी भी लिया और पिने के बाद ओ बेहोश। महीला के इस कृत्य से कलक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया।
मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला अपनी जमीन की समस्या को लेकर कलेक्टर रुचिका चौहान के पास पहुंची। उन्होंने विद्या धाकड़ नाम की महिला और उसके परिवार पर उनकी जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। जहां न्याय नहीं मिलने से क्षुब्ध होकर उसने खुद पर पेट्रोल छिड़का और पी भी लिया, जिससे वो बेहोश हो गई। जिसे गंभीर हालत में एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।