1 अगस्त 2025 से देश में कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं जो आम लोगों के खर्च, सेवाओं और लेनदेन की आदतों को सीधे प्रभावित करेंगे। यहां जानिए वो 5 बड़े बदलाव जो आपकी जिंदगी पर असर डाल सकते हैं।
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹34.50 तक सस्ता
19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है।
दिल्ली में अब ये ₹1631.50 में मिलेगा (पहले ₹1665)।
कोलकाता में इसकी नई कीमत ₹1769 है, जो पहले ₹1803.50 थी।
UPI एप्स पर बैलेंस चेक और ट्रांजैक्शन नियम बदले
अब किसी एक UPI ऐप से एक दिन में अधिकतम 50 बार ही बैलेंस चेक किया जा सकता है।
ऑटो-पे ट्रांजैक्शंस केवल दो समय स्लॉट्स में ही होंगे
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे
शाम 5 बजे से रात 9:30 बजे तक
अटक गए ट्रांजैक्शन का स्टेटस सिर्फ 3 बार, 90 सेकंड के अंतराल में ही चेक कर पाएंगे।
चार्जबैक क्लेम रिजेक्ट होने पर बैंक को अब NPCI की मंजूरी की जरूरत नहीं होगी।
SBI क्रेडिट कार्ड पर इंश्योरेंस बेनिफिट खत्म
11 अगस्त से SBI के कुछ को-ब्रांडेड कार्ड (ELITE और PRIME) पर मिलने वाला एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर बंद कर दिया जाएगा।
पहले यह कवर ₹50 लाख से ₹1 करोड़ तक का था।
एविएशन फ्यूल महंगा, हवाई टिकट के दाम बढ़ सकते हैं
एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम 3% बढ़ाकर ₹92,021.93/किलोलीटर कर दिए गए हैं।
इसका सीधा असर फ्लाइट टिकट्स पर पड़ेगा, जिससे हवाई यात्रा महंगी हो सकती है।
प्रमुख शहरों में नई दरें
शहर नई कीमत (₹/1000L) पुरानी कीमत
दिल्ली ₹92,021.93 ₹89,344.05
कोलकाता ₹95,164.90 ₹92,705.74
मुंबई ₹86,077.14 ₹83,549.23
चेन्नई ₹95,112.26 ₹92,526.09
RBI ब्याज दरों में कटौती कर सकता है
4 से 6 अगस्त को होने वाली RBI की पॉलिसी मीटिंग में ब्याज दरों में 0.25% की कटौती संभव है।
इससे आपकी लोन EMI कम हो सकती है और सेविंग्स अकाउंट पर मिलने वाला ब्याज भी घट सकता है।
अगस्त की शुरुआत कई बड़े बदलावों के साथ हुई है। ये सभी नियम आपकी रोजमर्रा की ज़रूरतों और खर्च पर असर डाल सकते हैं। बेहतर होगा कि आप इन अपडेट्स को ध्यान में रखते हुए अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग करें।