Toyota की कारों ने मार्केट में पकड़ी रफ़्तार, 1386% का बिक्री में ली उछाल

Tayota Car : Tayota सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Tayota Kirloskar Motor के लिए मार्च सकारात्मक वृद्धि के साथ समाप्त हुआ। कंपनी ने Glanza और Fortuner को छोड़कर लाइनअप में हर मॉडल में मासिक वृद्धि देखी। मार्च 2023 में कंपनी की कुल बिक्री 9 प्रतिशत बढ़कर 18,670 इकाई हो गई, जो मार्च 2022 में केवल 17,130 इकाई थी साथ ही कंपनी ने मासिक आधार पर 22 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की। Toyota कंपनी की Innova और Highrider ने भले ही शीर्ष स्थान हासिल किया हो, लेकिन कंपनी के केवल एक वाहन ने सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने ऐसा दांव खेला, जिससे इस कार की बिक्री में 1386 फीसदी का उछाल देखने को मिला। इस कार के बारे में जानने से पहले आइए जानते हैं कंपनी की 3 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के बारे में।
Toyota Innova
Toyota Innova मार्च में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। कंपनी ने मार्च 2023 में इस गाड़ी के 8,075 यूनिट बेचे थे। मार्च 2022 में बेची गई 7,917 इकाइयों की तुलना में यह 2 प्रतिशत की वृद्धि थी। कंपनी Innova, Innova Christa और Highcross के तहत दो मॉडल बेचती है।
Toyota Highrider
Toyota Highrider पिछले महीने कंपनी लाइनअप में दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल था। मार्च 2023 में इसकी बिक्री 3,474 यूनिट थी, जो फरवरी 2023 में बेची गई 3,307 यूनिट से 5 प्रतिशत मासिक वृद्धि थी।
Toyota Glanza
Toyota ने मार्च 2023 में Toyota Glanza की बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 3,365 इकाई हो गई। फरवरी में बेची गई 4,223 इकाइयों की तुलना में कार की बिक्री में 20 प्रतिशत की गिरावट आई है। आपको बता दें कि Toyota Glanza, Maruti Baleno पर आधारित है और इसकी कीमत 6.66 लाख रुपये से शुरू होती है।
Toyota कार की बिक्री बढ़कर हुई 1386%
Toyota कार की मार्च 2023 में कंपनी के पिकअप ट्रक टोयोटा हिलक्स की बिक्री में उछाल देखा गया। जबकि फरवरी में केवल 15 इकाइयां बेची गईं, मार्च में 223 बेची गईं। इस तरह सीधे कारों की बिक्री में 1387 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में 2023 Toyota Hilux की बुकिंग शुरू हुई थी। इसके अलावा कंपनी ने कीमत भी कम की है। इस वजह से कारों की बिक्री अचानक से बढ़ गई है।