मध्यप्रदेश

उज्जैन से दिल्ली के लिए जल्द दौड़ेगी स्लीपर क्लास वाली वंदे भारत एक्सप्रेस

Vande Bharat Train : रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस का स्लीपर क्लास बना रहा है। पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन दिसंबर से उज्जैन से दिल्ली के बीच चल सकती है। इस मामले की जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद अनिल फिरोजिया को दी। रेल मंत्री ने कहा कि वह पहली स्लीपर ट्रेन उज्जैन से ही चलाना चाहते हैं। वहीं सांसद महाकाल महालोक के कारण बढ़ते यात्रियों के दबाव के कारण दिल्ली के अलावा मुंबई के लिए भी नई ट्रेन चलाने की मांग की है।

दिसंबर से पटरी पर दौड़ती नजर आयेगी ट्रेन

  1. रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस का स्लीपर संस्करण विकसित किया है। यह दिसंबर से पटरी पर दौड़ती नजर आएंगी।
  2. पहली ट्रेन उज्जैन से दिल्ली के लिए चलेगी। आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस इस ट्रेन में हवाई यात्रा जैसी सुविधाएं हैं।
  3. इसकी स्पीड अधिक है और कोच का एक बड़ा हिस्सा पारदर्शी शीशे से बना है, जिससे बाहर का नजारा देखा जा सकता है।
  4. वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का निर्माण भी स्वदेशी तकनीक से किया जा रहा है। ट्रेन में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में मिलेगी ये सुविधाएं

यह ऑस्टेनिटिक स्टेनलेस स्टील ट्रेन सेट है, जिसमें यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया है। एयरोडायनामिक बाहरी लुक, मॉड्यूलर पेंट्री, दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष बर्थ और शौचालय, स्वचालित बाहरी दरवाजे, सेंसर आधारित इंटर कम्युनिकेशन डोर, एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन की गई गंध रहित शौचालय प्रणाली, लोको पायलट के लिए शौचालय, सार्वजनिक घोषणा और दृश्य सूचना प्रणाली, सामान रखने के लिए बड़ा लगेज रूम, यूएसबी चार्जिंग की व्यवस्था है।

इसके साथ ही रीडिंग लाइट, सार्वजनिक घोषणा और विजुअल इन्फार्मेशन प्रणाली, इनसाइड डिस्प्ले पैनल और सिक्योरिटी कैमरे व मॉड्यूलर पैंट्री की सुविधा है। फर्स्ट एसी डिब्बे में यात्रियों के लिए गर्म पानी के शावर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button