जल गंगा संवर्धन अभियान में बघेली लोकगीत गाने पर CM ने दी बधाई

Sidhi News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर जिले की बेटी लोकगायिका मान्या पांडे को राज्य सरकार द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान में बघेली लोकगीत गाने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक मान्या का गाना उनकी इंटरनेट साइट पर भी पोस्ट किया गया है।
"जल बिन सब कुछ अधूरा हो.. इया सबका समझावा"
बघेली लोक गायिका सुश्री मान्या पांडे द्वारा लोकगीत के माध्यम से जल संरक्षण एवं संवर्धन की सुंदर अपील।#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP @DrMohanYadav51 #DrMohanYadav #CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/tUWn02Y8l3
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) June 10, 2024
बघेली के तीन लोकगीतों का किया गया चयन
मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग ने लोक कलाकार मान्या पांडे के जल गंगा संवर्धन अभियान से संबंधित बघेली के तीन लोकगीतों का चयन किया है। जिसमें बताबा सबका भाई, समझाबा सबका भाई, एमपी के सीएम मोहन जल गंगा अभियान चलाई। कईसन के बची अब पनिया हो, इया सबका बताबा।
एक संकल्प…
बेहतर कल के लिए
"जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #DrMohanYadav#CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/OUVTv8YOgd— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 12, 2024
नरेंद्र बहादुर सिंह ने इस गाने को किया संगीतबद्ध
जल गंगा सुधार अभियान शुरू हो गया है, सभी जुड़ें भाई। उन्होंने अन्य गानों को भी आवाज दी। इस गाने को विंध्य लोक गायक नरेंद्र बहादुर सिंह ने संगीतबद्ध किया है। राष्ट्रीय लोक कलाकार मान्या पांडे ने हाल ही में विंध्य के हर जिले में विंध्य लोक रंग महोत्सव का आयोजन किया।