ठंडे प्रदेशों में होने वाली सेब की खेती अब यूपी के जनपद अलीगढ़ में हो रही है।

ठंडे प्रदेशों में होने वाली सेब की खेती अब जनपद अलीगढ़ के गभाना में हो रही है। प्रगतिशील किसान रमेश चंद्र परंपरागत खेती से हटकर फलों की खेती कर रहे हैं। गभाना के रहने वाले किसान रमेश चंद्र ने उद्यान विभाग से तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर सेब, अमरूद, मौसमी, नीबू अनार, एपल, बेर की खेती कर रहे हैं।

अब तक सेब की खेती केवल ठंडे प्रदेशों में होती थी। किसान रमेश चंद ने बताया कि उन्होंने 7 एकड़ में फलों की खेती शुरू की है, जिसमें सेब के 200 हरीमल 99 प्रजाति के अमरूद के 750 नींबू के 300 अनार के 500 एप्पल बेर के 200 और मौसमी के 100 पौधे लगाए है। अब फलों की फसल अच्छी हो रही है जिससे उनकी आमदनी बढ़ी है वह आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।

Exit mobile version