Breaking News: बभनी के दरनखाड़ के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ। जहां श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को एक ट्रेलर ने रौंद दिया। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।रिपोर्ट के अनुसार, बोलेरो पर सवार श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान के बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
मृतकों की पहचान
- लक्ष्मीबाई (30)
- अनिल प्रधान (37)
- ठाकुर राम यादव (58)
- रुक्मणी यादव (56)
घायलों की पहचान
- रामकुमार (33)
- दिलीप देवी (58)
- अभिषेक अहान (4)
- योगी लाल (36)
- हर्षित (ढाई वर्ष)
- सुरेन्द्री देवी (32)
महिलाओं के लिए बड़ी सौगात आंगनवाड़ी में सुपरवाइजर और अन्य पदों के लिए बंपर भर्ती,जल्दी करें आवेदन