“डॉली की डोली” स्टाईल में सात फेरे लेते लेते फरार हुई दुल्हन, दूल्हे का रो-रो कर बुराहाल

प्रथम न्याय न्यूज़। अभी तक आपने सिर्फ फिल्मों में ही देखा होगा की लुटेरी दुल्हन रुपए और पैसे लेकर मंडप से ही फरार हो जाती हैं। लेकिन इस बार वास्तविकता कुछ और ही है और इस बार सतना जिले के कामतानाथ मंदिर के पास की घटना बताई जा रही है जहां पर दुल्हन सात फेरे लेते लेते भाग गई। बीते कुछ साल पहले एक पिक्चर आई थी ‘डॉली की डोली’ इसमें लुटेरी दुल्हन का किरदार सोनम कपूर ने निभाया था। कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के सीमा से सटे चित्रकूट से सामने आया है, जहां पर शादी के मंडप से ही सोने-चांदी के गहने और नगद रूपए-पैसे लूटकर घटना से रफू-चक्कर हो गई। हैरत की बात ये है कि दूल्हा और दुल्हन की शादी की सारी विधियां पूरी हो चुकी थीं,बस दुल्हन की विदाई होने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही दुल्हन जेवर और पैसे लेकर रफू चक्कर हो गई। इससे पहले दूल्हा और कुछ लोग समझ पाते दुल्हन के परिजन भी चुपचाप दुम दबाकर खिसक लिए।

सात फेरों के बाद मंडप से फरार दुल्हन:-घटना शहर कोतवाली इलाके के कामतानाथ परिक्रमा मार्ग स्थित बरहा के हनुमान मंदिर पास का है जहां महोबा जिले के रहने वाले सुरेंद्र पाल का विवाह चित्रकूट के मानिकपुर थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली रागिनी रैदास से करवाई जा रही थी। ये विवाह उसके 1 रिश्तेदार ने तय करवाई थी। शादी में लड़की पक्ष की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण से दूल्हे वालों ने ही विवाह का पूरा खर्च उठाने का जिम्मा उठाया था। वही मंदिर से लिया कि शादी कराने का निर्णय,चित्रकूट के बरहा मंदिर से कराे जाए की कही थी बात।

दुल्हन के भागते ही रिस्तेदार भी भागे:-मुहूर्त अनुसार दोनों परिवार पक्ष शादी के लिए बरहा हनुमान मंदिर पहुंच गए जहां पूरे विधि-विधान से पुरोहित विवाह की रस्में संपन्न करा रहे थे। तभी दुल्हन के भाई ने दुल्हन का श्रृंगार लाने के लिए लड़के पक्ष से 53 हजार रुपये ले लिए और सिंगार लेने चला गया। घंटो बीत जाने के बाद जब वो वापस नहीं आया, तो दुल्हन के साथ आए अन्य परिजन भी धीरे-धीरे वहां से भाग गए। इधर विवाह की सभी रस्मे भी पूरी हो चुकी थी। सिर्फ विदाई बाकी रह गई थी, तभी दुल्हन की मम्मी और उसके पक्ष के लोग वहां से भाग गए। इससे पहले की दूल्हा पक्ष कुछ समझ पाता दुल्हन ने भी दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया और सारे जेवर और पैसे लेकर रफूचक्कर हो गई।

Exit mobile version