क्राइम ख़बरबड़ी ख़बरमध्यप्रदेश

दुल्हन की विदाई से पहले बारातियों में मातम:रीवा में डीजे बंद कराने पर विवाद, आधी रात सो रहे बाराती की गला रेतकर हत्या

दुल्हन की विदाई से पहले बारातियों में मातम:रीवा में डीजे बंद कराने पर विवाद, आधी रात सो रहे बाराती की गला रेतकर हत्या

रीवा जिले के मऊगंज थाना अंतर्गत इंद्रजीत सिंह गांव में डीजे सहित अन्य चीजों को लेकर उपजे विवाद के बाद एक बाराती की लगा रेतकर हत्या कर दी गई। सूत्रों की मानें तो बीती रात गाजे-बाजे के साथ बारात पहुंची थी। जहां आधी रात डीजे बजाने को लेकर घरातियों ने बारातियों से विवाद कर दिया। हालांकि किसी तरह दोनों पक्षों के लोगों ने विवाद शांत करा दिया।,जिसके बाद बाराती सोने चले गए। वहीं वधू पक्ष के लोग अपने-अपने कार्यों में व्यस्त हो गए। इसी बीच अज्ञात लोगों ने एक बाराती का गला रेत दिया। काफी मात्रा में रक्त बहने के कारण दूल्हा के रिश्ते का भाई दम तोड़ दिया। सुबह खोजबीन शुरू की तो वधू पक्ष के घर से 100 मीटर दूर मृत पड़ा मिला। जिसके बाद मऊगंज पुलिस को सूचना दी गई।,मऊगंज एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया कि मंगलवार की सुबह इंद्रजीत सिंह गांव में एक बाराती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की जानकारी थाने को दी गई। जिसके बाद थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। घटनास्थल में पड़े शव की शिनाख्त दिनेश उर्फ टोनी पुत्र मुन्ना साकेत (25) निवासी खजुवा थाना गुढ़ के रूप में की।

डीजे सहित अन्य चीजों का विवाद

पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि गुढ़ क्षेत्र के खजुवा गांव से हीरालाल साकेत की बारात मऊगंज थाना अंतर्गत इंद्रजीत सिंह गांव में श्यामलाल साकेत के घर आई थी। चर्चा है कि रात के समय डीजे सहित अन्य चीजों को लेकर विवाद हुआ था। किसी को नहीं मालुम था कि डीजे का मामूली विवाद हत्या का रूप ले लेगा। बारातियां की मानें तो मृतक दूल्हा की बुला का लड़का है।

संदेहियों को पुलिस ने उठाया

रात में विवाद की जानकारी एकत्र कर मऊगंज पुलिस ने संदेहियों को उठाया है। दावा है कि हत्यारे अपने बीच के ही है। जिन्होंने मामूली विवाद को हत्या का रूप दिया है। फिलहाल पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश को पीएम के लिए मऊगंज सिविल अस्पताल भेजा गया है। वहीं दूसरी तरफ एफएसएल टीम को घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र करने के लिए बुलाया है।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button