दुल्हन लेकर घर लौटी बारात घूँघट उठाते ही मच गया हँगामा
आपने अब तक शादी की बहुत सी अजीबो गरीब घटनाओं के बारे मे सुना या देखा होगा। पर यूपी के संबल जिले से शादी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जो काफी फिल्मी है। जहां दूल्हा अपनी दुल्हन लेकर घर लौटा तो दुल्हन का घूँघट उठाते ही उसके होश उड़ गए।
खबर विस्तार से
यूपी के संबल जिले मे शादी के बाद दूल्हा खुशी खुशी अपनी दुल्हन लेकर घर वापस लौटा। नई दुल्हन के आने से घर में सभी खुश थे।
लेकिन जैसे ही मुंह दिखाई की रस्म शुरू हुई, हर कोई हैरान रह गया. दरअसल जिस लड़की से उसकी सगाई हुई थी उसकी जगह कोई और लड़की दुल्हन के रूप में थी। यह देखते ही दूल्हे के होश उड़ गए।
उसने निराश होकर सबके सामने आत्महत्या करने की धमकी दी, उसने कहा “मै आत्महत्या कर लूँगा ,मेरे साथ धोखा हुआ है।” इसके बाद लड़के के घर में हंगामा शुरू हो गया।
हंगामे के बाद लड़की के माता-पिता को मिली सूचना
हंगामे के बाद लड़की के माता-पिता को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद लड़की के परिजन दूल्हे के घर आए और लड़की को अपने साथ ले गए। पिछले महीने शादी हुई है।
लेकिन इसकी जानकारी अब मीडिया के सामने आई है। वहीं, इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
दूल्हे की ओर से दुल्हन पक्ष के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। लड़के के माता-पिता का आरोप है, कि शादी से पहले कोई और लड़की दिखाई गई थी, लेकिन शादी दूसरी लड़की से कर दी गई।