धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दरबार पहुंची ‘रीवा ‘ की महिला, बोली मुड़ न खजुआबा महराज, जल्दी बताबा! वायरल हुआ वीडियो

 

 

Dhirendra Krishan shastri Viral video: सोशल मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले बागेश्वर धाम के कथा वाचक ( योग पुरुष) पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। दरअसल, एक बुजुर्ग महिला पहुंची और अपनी समस्या बताने लगी। तभी धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अपना सर खुजलाते सोचने लगे तभी महिला के द्वारा बघेली में बोला गया कि ‘ मुड़ न खजुआबा महराज, जल्दी बताबा!’ जिसके बाद चारों तरफ हंसी तालियों की गड़गड़ाहट होने लगी। कथा वाचक भी हसने लगे

महिला ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को हसाया

बागेश्वर धाम के दिव्या दरबार में एक महिला एक बच्चे के साथ पहुंची। महिला को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से परिचय बनवाने का मौका मिला जिस पर महिला ने अपनी पूरी समस्या बताते हुए मदद की गुहार लगाई। पर महिला का स्वभाव उत्सुकता बस होने से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राज बताना नहीं चाहा तभी महिला में कुछ ऐसा बोल दिया जिससे सभी हसने लगे। और यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। दिव्य दरबार के कई ऐसे वीडियो उपलब्ध है जो आपको लोट पोट कर देंगे.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला के द्वारा बघेली भाषा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से बातचीत की गई जिसमें महिला ने कुछ ऐसा बोल दिया कि पूरा दरबार तालिया और हंसी से गड़गड़ाने लगा। कुछ लोगों का ऐसा कहना है कि दरबार में पहुंची महिला मध्य प्रदेश की रीवा से है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है, पर महिला ने जिस बेबाकी अंदाज से बात की वह सुर्खियों में है..

 

विडियो यूट्यूब का है

Exit mobile version