पार्षद रागिनी मनोज गुप्ता कटनी नगर निगम नेता प्रतिपक्ष नियुक्त
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नगर निगम कटनी के पार्षद दल में नियुक्तियां करते हुए रागिनी मनोज गुप्ता को नेता प्रतिपक्ष, ईश्वर बहरानी को उप नेता प्रतिपक्ष एवं सुनीता कमलेश चौधरी को मुख्य सचेतक नियुक्त किया है।
रागिनी मनोज गुप्ता, ईश्वर पंजवानी एवं सुनीता कमलेश चौधरी की नियुक्ति पर कटनी जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश जैन एडवोकेट, जिला ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुमान सिंह, बड़वारा विधायक विजयराघवेंद्र बसंत सिंह के द्वारा माननीय कमलनाथ का आभार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित नेता प्रतिपक्ष रागिनी मनोज गुप्ता, उपनेता प्रतिपक्ष ईश्वर बहरानी एवं मुख्य सचेतक सुनीता कमलेश चौधरी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी है।
नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष रागिनी मनोज गुप्ता ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, कटनी जिला कांग्रेस प्रभारी रमेश चौधरी, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश जैन एडवोकेट, ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर गुमान सिंह, बड़वारा विधायक बसंत सिंह, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, पूर्व विधायक लक्ष्मीचंद बाँझल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रमाकांत पाठक, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्याम शर्मा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष विजय पटेल, पूर्व महापौर विजेन्द्र मिश्र राजा भैया, पूर्व महापौर राजकुमारी जैन एडवोकेट,पदमा शुक्ला, सुभाष जैन, पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनु दीक्षित, पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विवेक पाण्डेय गोल्डन, जिला युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंशु मिश्रा, जिला सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष रजनी वर्मा, ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष माधुरी जैन, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष विक्रम खम्परिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सोनी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इश्तियाक अहमद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश द्विवेदी गुड्डु, पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पार्षद मौसूफ़ अहमद एडवोकेट, पार्षद वंदना राजकिशोर यादव, पार्षद नन्ही बाई तुलाराम गौंटिया, पार्षद नीतू कपिल रजक, पार्षद शीला सोनी, पार्षद संदीप यादव गुड्डु, पार्षद फामीदा आफताब चोखे भाई, पार्षद अर्चना विनीत जायसवाल, पार्षद पैरवी बिट्टू, पार्षद अजरा साहीन, गिरीश गर्ग एडवोकेट, पार्थ समाधिया समेत समस्त कांग्रेस नेताओं एवं कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया है उन्होंने कहा है कि वह पूरी दृढ़ता के साथ सभी पार्षदों के साथ मिलकर नगर निगम परिषद में कटनी के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों को उठाएंगे और शहर के चहुंमुखी विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेंगी।
मिथलेश जैन एडवोकेट
अध्यक्ष जिला शहर कांग्रेस कमेटी कटनी।
संवाददाता-:अज्जू सोनी उमरिया पान ढीमरखेड़ा कटनी