प्रथम चरण लोकसभा चुनाव के लिए 42 देनदारी सबसे आगे सीधी प्रत्याशी, 71 से 80 की उम्र में तीन कैंडिडेट मैदान में 

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में केवल 9 दिन का समय बचा है, 19 अप्रैल को मंडला, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सीधी, शहडोल में 88 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है, पहले चरण के चुनाव में 42 प्रतायशियों ने देनदारी घोषित की, 3 प्रत्याशी ऐसे है जिनकी उम्र 71 से 80 है। जानिए विस्तार से…

सीधी लोकसभा सीट से कमलेश्वर पर ज्यादा कर्ज

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में पहले चरण के लिए 42 प्रत्याशियों ने देनदारी घोषित की जिसमे से सीधी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने सबसे अधिक देनदारी घोषित की। प्राप्त जानकारी अनुसार उनकी देनदारी 10 करोड़ है। वही, भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा के द्वारा 1 करोड़ रुपए की देनदारी घोषित की। बालाघाट से कांग्रेस प्रत्याशी सम्रामट सिंह सरास्वर ने भी 1 करोड़ की देनदारी घोषित की, कमलेश्वर पटेल की संपत्ति 39 करोड़ और राजेश मिश्रा की 14 करोड़ बालाघाट प्रत्याशी की 19 करोड़ है

MP लोकसभा प्रथम चरण चुनाव के लिए प्रत्याशियों की उम्र

पहले चरण के तीन प्रत्याशी 71 से 80 साल की उम्र में चुनाव मैदान में है। 31 से 40 साल की उम्र वाले 18 प्रत्याशी है। शहडोल भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह 37 वर्षीय शामिल है। 10 प्रत्याशी की उम्र 25 से 30 वर्ष है। 51 से 60 वर्ष के 23 प्रत्याशी मैदान में है. वही, 41 से 50 साल कि उम्र के 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है

Exit mobile version