प्रेमनगर में आयोजित रामलीला में टूटा शिवधनुष, परशुराम और लक्ष्मण संवाद का हुआ वर्णन

प्रेमनगर में आयोजित रामलीला में टूटा शिवधनुष, परशुराम और लक्ष्मण संवाद का हुआ वर्णन

प्रेमनगर श्रीराम जानकी हनुमान वार्ड क्रमांक 18 में रामलीला का आयोजन जारी है।

कार्यक्रम के संयोजक अनिल सिंह एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया की रामलीला में माता जानकी का स्वयंवर का आयोजन किया गया जिसमें प्रभु श्रीराम ने भगवान शिव जी का धनुष तोड़कर माता जानकी से विवाह का प्रस्ताव दिया। शिव धनुष के टूटने पर भगवान परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण जी की प्रतिक्रियाओं का बखूबी वर्णन किया गया। भगवान श्रीराम की भव्य बारात निकालकर श्रीराम सीता जी के विवाह की लीला का अलौकिक वर्णन किया गया।
उपस्थित जनसमूह में से अनिल सिंह एडवोकेट, पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता एडवोकेट, डॉक्टर कैलाश सोनी, गुलाब सिंह ठाकुर, कैलाश सोनी, मनोज सिंह रघुवंशी, सुंदरलाल दाहिया, अरुण साहू, रवि बर्मन, एडवोकेट पाण्डे, कमलेश ठाकुर एडवोकेट, सत्या ठाकुर ने प्रभु श्रीराम वा माता सीता के पैर पखार कर आशीर्वाद लिया।
रामलीला में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में आसपास के श्रद्धालु भक्तजनों को उपस्थिति रहे।।

संवाददाता-:अज्जू सोनी उमरिया पान ढीमरखेड़ा कटनी 

Exit mobile version