भारतीय जनता पार्टी जिला कटनी🚩 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 हर घर तिरंगा आजादी के अमृत वर्ष का गौरवशाली अभियान: रामरतन पायल

🚩भारतीय जनता पार्टी जिला कटनी🚩
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

हर घर तिरंगा आजादी के अमृत वर्ष का गौरवशाली अभियान: रामरतन पायल

भाजयुमो ने निकाली विशाल बाइक रैली, देश के जयघोष से गुंजायमान हुआ शहर

कटनी। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज आजादी के अमृत वर्ष के अवसर पर चल रहे कार्यक्रमों की श्रंखला में विशाल बाइक रैली निकाल कर हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरुक किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने इस रैली की अगुवाई करते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि आज हम आजादी के अमृत वर्ष को मना रहे हैं। आजादी के लिए अपने प्राण तक आहुति देने वालों के कारण हमें यह उत्सव मनाने का दिन मिला है। हर घर तिरंगा अभियान से कोई भी घर न छूटे हम सबका कर्तव्य है अपने घर को तिरँगामय कर आजादी की स्वर्ण जयंती में स्वर्ण से उत्साह दिखाएं। बाइक रैली में भाजयुमो जिला अध्यक्ष मृदुल मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा अभियान को सार्थक करने जुटने का आव्हान किया। इस अवसर पर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरती रैली देश भक्ति के नारों से शहर को गुंजायमान करती रही। सैकड़ों लोगों को तिरंगा ध्वज भेंट भी किया गया। बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

आशुतोष शुक्ला -जिला मीडिया प्रभारी
सचिन तिवारी -जिला संयोजक भाजपा सोशल मीडिया

अज्जू सोनी उमरिया पान ढीमरखेड़ा कटनी

Exit mobile version