भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद की मौत राहुल गांधी ने रोकी भारत जोड़ों यात्रा  

भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद का निधन राहुल गांधी के साथ चलते वक्त हार्ट अटैक आया पंजाब में यात्रा रोकी गई 

पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। वह यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे थे। इसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने कहा कि उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी है। उन्हें हार्ट अटैक आया है।

खबर पर प्रकाश 

जिसके बाद राहुल गांधी ने फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा रोक दी है। यह यात्रा आज लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी। जिस दौरान यह घटना हो गई। करीब 8.45 पर उनकी तबियत बिगड़ी। जिसके बाद राहुल गांधी भी उनको देखने के लिए अस्पताल गए। चौधरी संतोख सिंह 76 साल के थे।

सुबह 9 बजे तक राहुल गांधी ने फिल्लौर के भटि्टयां तक का सफर पूरा किया और टी-ब्रेक के लिए यात्रा को रोका गया। टी-ब्रेक के लिए रुके राहुल गांधी चंद मिनट अंदर बैठने के बाद कार में कुछ कांग्रेसी नेताओं के साथ रवाना हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि वह सांसद संतोष चोधरी को देखने गए हैं। यात्रा फिल्लौर के भटि्टयां में नंबरदार प्रभजोत सिंह के घर के बाहर ही खड़ी है।

Exit mobile version