भारत माता की जय, वंदे मातरम का उद्घोष वन विभाग के अधिकारि कर्मचारियों ने निकाली पैदल तिरंगा यात्रा

भारत माता की जय, वंदे मातरम का उद्घोष

वन विभाग के अधिकारि कर्मचारियों ने निकाली पैदल तिरंगा यात्रा

आम जनमानस से अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने का आह्वान

प्रथम न्याय न्यूज़

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत उमरिया पान में 12 अगस्त शुक्रवार को वन विभाग उमरिया पान के अधिकारी व समस्त कर्मचारियों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आमजन से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराने जागृत करने पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ वन विभाग आफिस झंडा चौंक सिहोरा रोड उमरिया पान से हुआ।

भारत माता की जय वंदे मातरम के उद्घोष के साथ वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी पैदल हाँथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर चल रहे थे तिरंगा यात्रा वन विभाग आफिस से न्यू बस स्टैंड, आजाद चौंक से वापस होते हुए अपने प्रारंभिक स्थल से वन विभाग आफिस में समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में रेंजर अजय मिश्रा, डिप्टी रेंजर रमेश त्रिपाठी,अशोक कोल,मोहम्मद खालिद,शकुंतला गौंड़,बीटगार्ड,रामफल पटेल,राजेश सोनी,प्रदीप तिवारी,श्रवण ठाकुर,राजेश शर्मा,पवन शर्मा,विद्यादत्त त्रिपाठी,व समस्त अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे तथा तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा।।

संवाददाता-:अज्जू सोनी उमरिया पान ढीमरखेड़ा कटनी

Exit mobile version