मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ढीमरखेड़ा ईकाई ने आयोजित किया कार्यक्रम

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ढीमरखेड़ा ईकाई ने आयोजित किया कार्यक्रम

कटनी:-  मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील ईकाई ढीमरखेड़ा के द्वारा जनपद पंचायत स्थित मंगल भवन में मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में
श्रमजीवी पत्रकार संघ के पत्रकारों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। अधिमान्य और गैर अधिमान्य पत्रकारों के लिए सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, जिला पंचायत सदस्य अजय गौंटिया,श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष आशीष सोनी,प्रदेश सचिव सुरेन्द्र राजपूत,जिला महासचिव राकेश तिवारी एवं ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अरविंद जैन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।स्थानीय पत्रकारों ने पत्रिकारिता क्षेत्र में आने वाली समस्याओं और पीड़ा को बताया।
जिलाध्यक्ष आशीष सोनी ने पत्रकार राजेन्द्र चौरसिया को ढीमरखेड़ा तहसील इकाई का अध्यक्ष और पत्रकार अभिलाषा तिवारी को महिला प्रकोष्ठ के तहसील अध्यक्ष घोषणा किया। वहीं पत्रकारों को उनके परिचय पत्र वितरण किया। इस मौके पर जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, जिला पंचायत सदस्य अजय गौटिया, ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अरविंद जैन,जिलाध्यक्ष आशीष सोनी,प्रदेश सचिव सुरेन्द्र राजपूत,जिला महासचिव राकेश तिवारी,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जिलाध्यक्ष सजल सांधेलिया,जनसंपर्क अधिकारी श्यामलाल तिवारी, जिला कार्यवाक अध्यक्ष नवनीत गुप्ता,कार्यवाहक अध्यक्ष अनंत गुप्ता, कलयुग की कलम के संपादक महेंद्र सिंह पटेल, राजेन्द्र खरे, राहुल दुबे का शॉल श्रीफल देकर उनका सम्मान किया। पत्रकार सुशील मिश्रा, धीरज जैन, अमित राय, अमरेश राय, अंकुर राय को को श्रमजीवी पत्रकार संघ की सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार अंकित झारिया और आभार कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अज्जू सोनी ने किया। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी अजय उपाध्याय, शुभम राय रीठी, कृष्णा पटेल रीठी, पत्रकार अनूप दुबे, अंकित झारिया, सतीश चौरसिया,कृष्णकुमार चौरसिया,ओमकार शर्मा, रमेश पाण्डेय,पंकज त्रिपाठी,जितेंद्र मिश्रा,देवेंद्र मिश्रा,गोविंद गिरी, जगदम्बा पाठक, अरुण कुशवाहा, मतीन खान, राजा सूर्यवंशी सहित अन्य पत्रकारों की उपस्थिति रही।।

संवाददाता-:अज्जू सोनी उमरिया पान ढीमरखेड़ा कटनी

Exit mobile version