सीधी
मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी सीधी ने सिहावल, कुसुमी, सेमरिया BMO को हटाया

सीधी। मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी सीधी डॉ. आई. जे. गुप्ता ने सिहावल, कुसुमी एवं सेमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) को हटा दिया है जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिहावल में पदस्थ डॉ रिकेश शर्मा की जगह पर डॉक्टर संजय पटेल, कुसुमी में डॉक्टर आर.बी. सिंह की जगह पर डॉक्टर सुधीर कुमार गुप्ता, सेमरिया में डॉ विवेक तिवारी की जगह पर डॉ अनुराग सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है।