रीवा जिले के इस हादसे ने दहला दिया दिल पार्टी विवाद के चलते भतीजे ने चाचा की हत्या

 रीवा जिले में दर्दनाक वारदात पार्टी के बीच विवाद में भतीजे ने कर दी चाचा की हत्या 

सोहागी थाना क्षेत्र भगवानपुर गांव में भतीजे ने अपने चाचा की छत से गिरा कर हत्या कर दी। Rewa MP News सोहागी थाना क्षेत्र भगवानपुर गांव में भतीजे ने अपने चाचा की छत से गिरा कर हत्या कर दी।

चाचा की हत्या करने के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़े गए युवक को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

बताया गया है कि बीते दिवस स्थानीय निवासी रवि कोल 23 वर्ष अपने मकान की छत में बर्थडे पार्टी मना रहा था। इसी दरमियान मौके पर पहुंचे युवक के चाचा भागवत कोल ने नशे में धुत्त होकर गाली-गलौज शुरू कर दी।

बताया गया है कि इस दौरान दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी भतीजे रवि ने अपने चाचा भागवत को छत से धक्का दे दिया। छत से गिरने के कारण चाचा की मौत हो गई।

सुबह चला पता 

 बताया गया है कि सुबह परिवार के सदस्यां को घटना के बारे मेंं पता चला। अधेड़ के बचने की आस लिए परिजन उसे लेकर सिविल अस्पताल त्योंथर लेकर गए।

अस्पताल पहु्रचे अधेड़ का प्राथमिक परीक्षण करने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पकड़ाया आरोपी 

 घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसी कड़ी में बीते दिवस पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने पर आरोपी को धर दबोचा।

आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया।

वर्जन चाचा की हत्या करने के आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़ कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी भतीजे को जेल भेज दिया है।

#सोर्स बाय रीवा रियासत#

Exit mobile version