रीवा में मैसेज बना मौत का कारण,18 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर की गई हत्या

रीवा जिले के गढ़ थाना अंतर्गत लालगांव चौकी के समीप कॉलेजी छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक रविवार की दोपहर ढाई बजे दो दोस्त क्योटी किला घूमकर घर लौट रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Rewa Sidhi Headline: देखिए दिन भर की रीवा और सीधी की बड़ी खबरें

तभी रास्ते में घात लगाकर आधा दर्जन से ज्यादा आरोपी बैठे मिले। उन्होंने बाइक सामने खड़ी कर घेर लिया। युवक ने अपना बचाव कर बगल से निकलने लगा।

पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने छात्र को पकड़ लिया। इसी बीच एक आरोपी ने पेट में चाकू मार दिया। काफी मात्रा में रक्त बहने के कारण मरणासन्न हो गया।

तुरंत दोस्त ने डायल 100, गढ़ थाना व लालगांव चौकी की सूचना दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंची। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा बयान-ओलावृष्टि का सर्वे जारी किसानों को जल्द मिलेगी राहत राशि!

चौकी प्रभारी शैलेन्द्र सिंह का कहना है कि मृतक मोहित साहू पुत्र उमेश 18 वर्ष निवासी भटवा लालगांव का रहने वाला है।

वह 19 मार्च को अपने एक दोस्त के साथ क्योटी किला दोपहर में घूमने आया था। इसी बीच 7 से 8 की संख्या में आए बदमाशों ने पेट में चाकू घोंप दिया।

पेट में गहरा जख्म लगने के कारण मोहित साहू ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया है।

चौकी प्रभारी शैलेन्द्र सिंह का कहना है कि मृतक मोहित साहू पुत्र उमेश 18 वर्ष निवासी भटवा लालगांव का रहने वाला है। वह 19 मार्च को अपने एक दोस्त के साथ क्योटी किला दोपहर में घूमने आया था।

इसी बीच 7 से 8 की संख्या में आए बदमाशों ने पेट में चाकू घोंप दिया। पेट में गहरा जख्म लगने के कारण मोहित साहू ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया है।

साथ में मौजूद दोस्त ने जितनी कहानी बताई है। उस हिसाब से जांच चल रही है। आरोपियों के बताए गए नामों के आधार पर पुलिस ने टीम बनाई है। संबंधित बदमाशों के

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा बयान-ओलावृष्टि का सर्वे जारी किसानों को जल्द मिलेगी राहत राशि!

घर में​ ​दबिश दी गई है। साथ ही परिजनों व रिश्तेदारों पर दबाव बनाया जा रहा है। फिलहाल हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों को चिहिन्त कर पकड़ने का प्रयास जारी है।

मैसेज भेजना तो हत्या की वजह नहीं 

पुलिस सूत्रों में चर्चा है कि मृतक मोहित साहू टीआरएस कॉलेज का छात्र है। वह ज्यादातार रीवा में रहकर पढ़ाई करता था।

कुछ दिन पहले की गांव गया था। वहां एक दोस्त के साथ क्योटी जलप्रपात व किला घूमने चला गया। तभी जान पहचान के आरोपियों ने हत्या कर दी।

एक चर्चा यह भी है कि मृतक ने किसी को मैसेज किया था। इसी बात से आरोपीगण गुस्से में थे। शायद यही मैसेज मौत का कारण बना है! 

Exit mobile version