लुधियाना में जहरीली गैस से 11 लोगों की मौत..

पंजाब के लुधियाना में गैस रिसाव से 2 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं, 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गोयसपुर क्षेत्र का है, घटना वाले क्षेत्र को सील कर दिया गया है। चारों ओर अफरातफरी का माहौल है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा,’ लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री में गैस रिसाव की घटना दुखद है। पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। हर संभव मदद की जा रही है।

Exit mobile version