शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, लापता लड़की 20 दिन बाद हुई थी बरामद

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, लापता लड़की 20 दिन बाद हुई थी बरामद

 

रीवा जिले के मनगवां थाने की गंगेव चौकी पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले प्रेमी को गिरफ्तार कर ली है। सूत्रों की मानें तो शादी का झांसा देकर आरोपी बहला फुसलाकर दो महीने पहले लड़की को रीवा से बाहर ले गया था। जहां आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इधर किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई।

20 दिन बाद मनगवां पुलिस नाबालिग लड़की को बरामद कर थाने लाई थी। तब महिला पुलिस अधिकारी को दिए बयान में किशोरी ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। इसके बाद किशोरी को मेडिकल चेकअप कराने भेजा। रेप की पुष्टि होने पर आईपीसी की धारा 366, 376 (2 एन) एवं 5/6 पोक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है।

ये है मामला

मनगवां थाना प्रभारी जेपी पटेल ने बताया कि गंगेव चौकी अंतर्गत 17 वर्षीय किशोरी को आरोपी महेश कोल पुत्र जमुना कोल (30) निवासी जोरोट गांव 18 मई 2022 को बहला-फुसलाकर अपहरण कर कहीं ले गया था। वारदात के बाद परिजनों ने मनगवां थाने में रिपोर्ट की। जिसके बाद अपराध क्रमांक 217/22 आईपीसी धारा 363 कायम कर विवेचना में लिया गया था।

20 दिन में मिली किशोरी

विवेचना के दौरान साइबर सेल की मदद से 7 जून को मनगवां पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। नाबालिग लड़की अपने बयान में महेश कोल पर रेप का आरोप लगाई है। किशोरी बोली है कि शादी का झांसा देकर आरोपी रीवा जिले से बाहर ले गया। जहां कई बार दुष्कर्म किया। पूछताछ के बाद धारा 366, 376 (2एन) एवं 5/6 पोक्सो एक्ट का इजाफा किया।

रीवा लोकेशन मिलते ही धर दबोचा

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसकी तलाश करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही थी। साथ ही आरोपी के मोबाइल को ट्रेस किया जा रहा था। जैसे ही वह 27 जुलाई को रीवा पहुंचा। वैसे ही गंगेव चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनीषा उपाध्याय ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को कोर्ट में पेशकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Exit mobile version