मध्यप्रदेश

शिवराज सिंह चौहान PM की रेस में, विदिशा में दर्ज की बंपर जीत

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा लोकसभा सीट से रिकॉर्ड तोड़ वोटों से जीत हासिल की है। यह कयास लगाया जा रहा है कि केंद्र में एनडीए सरकार बनने पर पार्टी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बीच कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री बनाना चाहिए।

शिवराज सिंह चौहान को PM बनाना चाहिए – उदित राज

उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रहे उदित राज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”देशहित में राहुल गांधी जी या खड़गे जी को पीएम बनना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हो सकता तो अखिलेश यादव या चंद्रबाबू नायडू या नीतीश कुमार को पीएम होना चाहिए। बीजेपी को पीएम नहीं बनना चाहिए” और अगर ऐसा होता भी है तो नितिन गडकरी या शिवराज सिंह चौहान बने।”

कांग्रेस नेता उदित राज ने अगले PM को लेकर क्या कहा?

उन्होंने कहा ”लोग मोदी जी को अजेय मान रहे थे, इसलिए उन्होंने उन्हें हराने के लिए अपनी पूरी ताकत नहीं लगाई, वरना करीब डेढ़ लाख की जीत को हार में बदलना मुश्किल नहीं था। उनके नेतृत्व में एनडीए पूरा चुनाव लड़ा, बहुत कम जीते।” वह किस तरह के नेता हैं? शिवराज सिंह चौहान करीब 8 लाख वोटों से जीते हैं तो उन्हें या नितिन गडकरी या अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए। यह मेरी निजी सलाह है। चंद्रबाबू नायडू या नीतीश कुमार भी प्रधानमंत्री बनने का दावा कर सकते हैं। आई के गुजराल और चंद्र शेखर सिंह अकेले एमपी होते पीएम बनें थे कि नही”?

शिवराज सिंह चौहान की विदिशा में बंपर जीत

विदिशा लोकसभा चुनाव 2024 नतीजों में शिवराज सिंह चौहान ने बंपर जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा को 8.20 लाख वोटों से हराया। मामा के नाम से मशहूर शिवराज की बड़ी जीत ने यह भी साबित कर दिया कि वह अभी भी मध्य प्रदेश में पावरहाउस हैं और उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कई राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना ​​है कि अगर दोबारा एनडीए सरकार बनी तो शिवराज को मंत्रालय के अलावा कुछ बड़ी जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button