संवाददाता-अज्जू सोनी उमरिया पान ढीमरखेड़ा कटनी
संगठनात्मक रूपरेखा की द्रष्टिकोण से जिलाध्यक्ष रामरतन पायल का बरही मंडल में प्रवास संपन्न
भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद विष्णुदत्त शर्मा तथा संगठन जिला प्रभारी संजय साहू की मंशा एवं योजना के अनुसार संगठन कार्य को सुदृढ करने की संरचना के साथ जिलाध्यक्ष रामरतन पायल का जिले के बरही मंडल में प्रवास संपन्न हुआ जिसमे जिला उपाध्यक्ष (समर्पण अभियान प्रभारी) सुनील उपाध्याय जिला महामंत्री सतीश तिवारी एवं जिला महामंत्री युवा मोर्चा डाक्टर जगदीश गुप्ता साथ में पधारे संगठनात्मक द्रष्टिकोण से बूथ विस्तार एवं हर बूथ को मजबूत करने सम्बन्धी समस्त विषयों में गहन चर्चा हेतु जिला अध्यक्ष ने अपने विषयवस्तु को संबोधित करते हुए मंडल के सभी पदाधिकारियों से चुनावी रूपरेखा सम्बन्धी गहन चर्चा की एवं ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव को द्रष्टिगत करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया गया साथ में संगठन को मजबूती प्रदान करने समस्त बूथों में कार्यक्रम आयोजित किये जाने का मार्गदर्शन प्रदान किया प्रवास कार्यक्रम के दौरान बहादुर श्रीवास्तव उत्तम शर्मा ,अन्त्योदय प्रभारी डारेश्वर पाठक , मंडल अध्यक्ष केशव यादव महामंत्री-पी.डी. ताम्रकार राजा बागरी , उपाध्यक्ष-राम कृष्ण पटेल संतोष अग्रवाल सिद्दार्थ गुप्ता राजेंद्र सोनी बग्घा, झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष-सरमन सोनी युवा मोर्चा जिला मंत्री नवल चतुर्वेदी युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल सोनी मंडल के कार्यालय मंत्री-कैलाश कचेर , नयूम खान पप्पू भाईजान संतोष अग्रवाल हरिहर पटेल , नन्द किशोर गुप्ता नंदू , मनीष गुप्ता एवं सोशल मीडिया प्रभारी दीपक मिश्रा उपस्थित रहे।।