सिंगरौली में पैसे के विवाद को लेकर भतीजे ने बोलेरो से कुचलकर पिता-पुत्र की कर दी हत्या

मध्य प्रदेश सिंगरौली जिले के वैढ़न थाना क्षेत्र के कचनी गांव में गुरुवार को पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने अपने चाचा और चचेरे भाई पर बोलेरो से कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। आरोपी भतीजा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
कैसे हुआ हादसा ?
पुलिस ने बताया कि जबलपुर निवासी अश्विनी केशरी (50) और उसका बेटा सचिन केशरी (20) संपत्ति और रुपयों के विवाद को लेकर अपने गांव कचनी आए थे। गुरुवार की शाम पिता-पुत्र सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी भतीजे ने बोलेरो से दोनों को कुचल दिया।
इलाज के दौरान घायल की मौत
इसी दौरान भतीजे अजय गुप्ता (30) ने तेज रफ्तार बोलेरो से दोनों को टक्कर मार दी, जिससे अश्विनी केशरी की मौके पर ही मौत हो गई। वही बालक सचिन को इलाज के लिए जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस विवाद के बाद ग्रामीणों ने विरोध किया।
क्या था मामला ?
संपत्ति से जुड़ा है मामला ज्ञात हुआ है कि अश्वनी केशरी जबलपुर में मकान बनाता था। उनकी संपत्ति कचनी गांव में भी है। चाचा-भतीजे के बीच संपत्ति और रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। भतीजे ने बोलेरो से पिता-पुत्र को कुचलकर हत्या कर दी गई। एक मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपित की तलाश की जा रही है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।