सीधी जिले की राजनीति में मची खलबली जिला अध्यक्ष को पद से हटाया जानें क्या है सच

सीधी जिले में भाजपा संगठन में फेरबदल इंद्र शरण सिंह चौहान को हटाकर देव कुमार सिंह को बनाया जिला अध्यक्ष 

सीधी जिले में राजनीति इन दिनों फिर से गरमा गई है। अभी हाल ही में तीन नए जिला अध्यक्षों की प्रदेश संगठन प्रभारी ने घोषणा कर दी है। जिसमें सीधी जिले का भी नाम शामिल है। सीधी जिले के जिला अध्यक्ष भाजपा इंद्र शरण सिंह चौहान थे। अब सीधी जिले में भाजपा ने संगठन में फेरबदल कर देव कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष बना दिया है।

इस खबर के बाद सीधी जिले की राजनीति में खलबली सी मच गई है। भाजपा के पदाधिकारी अभी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं। यह खबर सुनकर सभी हतप्रभ और हैरान रह गए हैं। अभी पार्टी ने देव कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। 

Exit mobile version