
अमर द्विवेदी सिहावल। सीधी जिले के सिहावल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल सोनवर्षा में इन दिनों लगातार पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में मंडल अध्यक्ष सोनवर्षा को लेकर काफी रोष देखने को मिल रहा है जिसको लेकर आज 17 पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से जिला अध्यक्ष को मंडल अध्यक्ष हटाने के लिए ज्ञापन सौंप दिया है।
मंडल अध्यक्ष की मनमानी पड़ी भारी:- जिस तरह से विगत दिनों भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सोनवर्षा गिरीश द्विवेदी ने मंडल अध्यक्ष जयशंकर द्विवेदी के ऊपर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से अपना त्यागपत्र यह कहकर वायरल किया था की मंडल अध्यक्ष के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई जांच परख किए बगैर एवं मंडल के किसी भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता से राय मशवरा न लेकर उपेक्षा करते हुए एकतरफा निर्णय लिया जा रहा था जिसकी वजह से सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, वहीं अब सामूहिक रूप से ज्ञापन ने भाजपा मंडल सोनबरसा में खलबली मचा दी है।
जानिए क्या कहा जिला अध्यक्ष को त्यागपत्र में: – अपने त्यागपत्र में मंडल उपाध्यक्ष गिरीश द्विवेदी ने लिखा है पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की घोर उपेक्षा लगातार मनमानी किसी भी बैठक में एकतरफा निर्णय एवं चंदा उगाही में व्यक्तिगत कार्य मानना जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए मंडल उपाध्यक्ष सोनबरसा गिरीश द्विवेदी सहित मंडल अंतर्गत 17 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सामूहिक रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान को आज पार्टी कार्यालय सीधी में मंडल अध्यक्ष हटाने के संबंध में ज्ञापन सौंप दिया है।
नहीं हटे मंडल अध्यक्ष तो सौंपेंगे इस्तीफा:- समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपते हुए मौखिक रूप से एवं प्रथम न्याय न्यूज से पूर्व भाजपा मंडल सोनबरसा उपाध्यक्ष गिरीश द्विवेदी ने दूरभाष पर बताया कि यदि 1 हफ्ते के अंदर मंडल अध्यक्ष के ऊपर कार्यवाही नहीं होती है और उन्हें पद से नहीं हटाया जाता है तो हम सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सामूहिक रूप से त्यागपत्र दे देंगे।
अध्यक्ष हटाओ भाजपा बचाओ का दिया नारा: – जिस तरह से भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में रोष देखने को मिला है और उन्होंने यह कहा है कि सोनबरसा भाजपा मंडल अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद द्विवेदी को हटाओ भाजपा बचाओ का नारा दिया है इससे यह स्पष्ट रूप से जाहिर है कि भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ता कितने लामबंद हैं।
ये लगे हैं आरोप:- पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गिरीश द्विवेदी ने यह आरोप लगाए थे कि वर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष जयशंकर द्विवेदी के द्वारा पंचायत सचिव एवं पटवारियों का स्थानांतरण करवाया गया था जिसको लेकर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिखी थी इसी को लेकर आज सभी लामबंद दिखे हैं।
पड़ेगा आगामी चुनाव पर काफी असर :- जिस तरह से भाजपा मंडल सोनबरसा में महाभारत की स्थिति चल रही है ऐसे में वह दिन दूर नहीं जब आगामी विधानसभा चुनाव में यही भाजपा के कार्यकर्ता भाजपा के लिए ईट से ईट बजाने का कार्य करेंगे।
ये रहे शामिल:- गिरीश द्विवेदी पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा मंडल सोनवर्षा, कमल सिंह परिहार वरिष्ठ भाजपा नेता, शिव कुमार द्विवेदी उपाध्यक्ष, बृजेश द्विवेदी जिला कार्यसमिति सदस्य, सुरेश सिंह वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, सुखमंत्र पाठक, बृजलाल विश्वकर्मा, रावद्र मिश्रा, विक्रमादित्य मिश्रा, मनीष सिंह महामंत्री, रोहित सिंह मंत्री, शिरीष शुक्ला, सतीश तिवारी उपाध्यक्ष, संतोष शुक्ला मंत्री, सूर्यांश मिश्रा, अनुसुइया शुक्ला, पंकज गौतम।