मध्यप्रदेश

69 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्‍ट्रपति पुलिस पदक से किया जायेगा सम्मानित

78वें स्‍वतंत्रता दिवस पर मध्य प्रदेश के 69 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्‍ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। राजगढ़ SP आदित्‍य मिश्रा, निरीक्षक हॉक फोर्स बालाघाट रामपदम शर्मा, प्रधान आरक्षक हॉक फोर्स बालाघाट रमेश विश्‍वकर्मा, निरीक्षक पीटीएस तिघरा अंशुमान सिंह चौहान, SI हॉक फोर्स बालाघाट अतुल कुमार शुक्‍ला, मनोज कुमार कापसे, आशीष शर्मा को वीरता पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं जेल विभाग में सराहनीय सेवा के लिए जेल अधीक्षक राकेश कुमार भांगरे, सहायक जेल अधीक्षक महेश शर्मा, सहायक जेल अधीक्षक का चयन किया गया है।

इसी तरह जेल विभाग में सराहनीय सेवा के लिए अनिल कुमार पाठक, सागर की केंद्रीय जेल की शिक्षक गीता रायकवार, देवास जिला जेल की शिक्षक शोभाल सिंह ठाकुर, भोपाल केंद्रीय जेल के मुख्‍य प्रहरी सूरज सिंह राणा, कार्यवाहक प्रमुख मुख्‍य प्रहरी करूणेन्‍द्र सिंह परिहार, मुख्‍य प्रहरी चंद्रभान सिंह नामदेव और प्रहरी जगदीश पाटीदार का चयन किया गया है।

विशिष्ट सेवा के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अग्निशमन सेवा) आशुतोष रॉय, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक एसाईं मनोहर, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक लोकायुक्‍त भोपाल योगेश चौधरी, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक EOW भोपाल मोहम्‍मद शाहिद अबसार, पुलिस महानिरीक्षक कानून और व्‍यवस्‍था इंदौर (सेवानिवृत्‍त) मनीष कपूरिया, उप सेनानी 7वीं वाहिनी विसबल, भोपाल (सेवानिवृत्‍त) भारत भूषण राय, मानसेवी ASP विशेष शाखा जबलपुर शारदा प्रसाद चौधरी और कार्यवाहक निरीक्षक पीटीसी इंदौर अशोक कुमार रघुवंशी का चयन किया गया है।

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस महानिरीक्षक देहात जोन भोपाल रेंज अभय सिंह, पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन, मुरैना सुशांत कुमार सक्‍सेना, पुलिस महानिरीक्षक (गुप्‍तवार्ता) डॉ आशीष, अतिरिक्‍त पुलिस आयुक्‍त क्राइम-मुख्‍यालय इंदौर मनोज कुमार श्रीवास्‍तव, उप पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) सत्‍येन्‍द्र कुमार शुक्‍ला, उप पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम प्रशांत खरे, उप पुलिस महानिरीक्षक खरगौन रेंज अतुल सिंह, पुलिस उपायुक्‍त, जोन-3 इंदौर पंकज कुमार पाण्‍डेय, पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा सुरेन्‍द्र कुमार जैन, ASP रेल मनीषा पाठक सोनी, SP पीटीएस तिघरा ग्‍वालियर सुमन गुर्जर, सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण मलय जैन, SP पीटीएस सागर दिनेश कुमार कौशल, SP एटीएस मुख्‍यालय भोपाल प्रणय कुमार नागवंशी, SP लोकायुक्‍ल ग्‍वालियर रामेश्‍वर सिंह यादव, स्‍टॉफ आफीसर संदेश कुमार जैन का चयन किया गया है।

सराहनीय सेवा के लिए सहायक सेनानी आरएपीटीसी इंदौर वेदान्‍त शर्मा, ASP EOW उज्‍जैन अजय कैथवास, उप पुलिस अधीक्षक लोकायुक्‍त उज्‍जैन सुनील कुमार तालान, कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक म.प्र. पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल तिलकराज प्रधान, सैयद अशफाक अली, निरीक्षक (एम) विशेष शाखा सुनील कुमार राय, डी.पी. सक्‍सेना, उप निरीक्षक (रेडियो) भंवरलाल जायसवाल, सूबेदार (अ) 23 वीं वाहिनी रेवाधर पंत, कार्यवाहक सूबेदार (अ) शाजापुर विष्‍णु प्रसाद व्‍यास, सूबेदार (एम) ईओडब्‍ल्‍यू भोपाल राम कुमार मोरन्‍दानी, कार्यवाहक सउनि डीपीओ बालाघाट नन्‍दकिशोर कोसरकर, सहायक उप निरीक्षक छिंदवाड़ा केशव राव इंगले, सीडीडैनियल, प्रधान आरक्षक पुलिस लाईन ग्‍वालियर अशोक सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक 32वीं वाहिनी विसबल उज्‍जैन राम रतन नन्‍देड़ा, प्रधान आरक्षक 293 आरएपीटीसी इंदौर अमरनाथ यादव, प्रधान आरक्षक 580 सातवीं वाहिनी विसबल भोपाल रामचंन्‍द्र सिंह, प्रधान आरक्षक आरएपीटीसी मोहनलाल सिंह तिवारी और प्रधान आरक्षक 10 वीं वाहिनी रमेश जोशी को प्रदान किया जाएगा।

नगर सेना-नागरिक सुरक्षा के लिए कार्यवाहक डिस्ट्रिक्‍ट कमाण्‍डेन्‍ट होमगार्ड भूपेन्‍द्र सिंह ठाकुर, डिस्ट्रिक्‍ट कमाण्‍डेन्‍ट होमगार्ड मधुराजेश तिवारी, सहायक उप निरीक्षक (एम) होमगार्ड पंजाबराव बारस्‍कर, हवलदार आरमोरर (सेवानिवृत्‍त) होमगार्ड राकेश कुमार श्रीवास्‍तव, वाहन चालक एसडीआरएफ रामशंकर तिवारी, डिवीजनल वार्डन सिविल डिफेन्‍स मुकेश चौरसिया, स्‍वयंसेवी नायक क्रं. 246 होमगार्ड श्‍यामलाल यादव, स्‍वयंसेवी सैनिक क्रं.314 होमगार्ड शोभाराम सोलंकी और स्‍वयंसेवी महिला सैनिक क्रं.550 होमगार्ड मधुबाला बिलवाल को विशिष्ठ सेवा के लिए पदक दिया जाएगा।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button