कपड़े सुखाते वक़्त करंट की चपेट में आने से माँ-बेटे की मौत

मध्य प्रदेश जबलपुर के मझगवां थाना क्षेत्र में कपड़े सुखाने के लिए जीआई तार बांधते समय एक महिला को करंट लग गया और जब उसका बेटा महिला को बचाने आया तो उसे भी करंट लग गया। जिससे दोनों की करंट लगने से मौत हो गई।
लाइट के चपेट में आने से दो की मौत
मझगवां पुलिस के अनुसार प्रतापपुर गांव निवासी राजाराम पाटिल (49) का किराना और आटा चक्की है। गुरुवार की शाम करीब चार बजे वह खाना खाकर दुकान चला गया। उनका 18 साल का बेटा अभिषेक क्रिकेट खेलने गया था। रात करीब 8 बजे गांव के एक युवक ने उन्हें सूचना दी कि उनकी पत्नी सुमन (40) और बेटे अभिषेक को करंट लगा है। अभिषेक के हाथ और पत्नी के पैरों में जीआई तार लिपटा हुआ है।
कैसे हुई माँ बेटे की मौत ?
आंगन में पत्नी कपड़े सुखाने के लिए जीआई तार पर कपड़े टांग रही थी। इस बीच उसका बेटा भी घर लौट आया। तार बांधते समय मां को लगा करंटऔर बेटा उसे बचाने गया तो दोनों को करंट लगा और वे जमीन पर गिर पड़े। जिन्हें इलाज के लिए सिहोरा अस्पताल ले जाया गया है। चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।